Published On : Fri, May 30th, 2014

पुसद : क्रिकेट सट्टा अड्डे पर छापा, दो गिरफ्तार, 70 हजार का माल जब्त

Advertisement


पुसद

शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने क्रिकेट सट्टा अड्डे पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 70 हजार रुपए का माल जब्त किया है.

शहर में आइपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगाने की जानकारी पुलिस को मिलने पर यह कार्रवाई की गई. जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनमें शंकर नगर के राजू अंबादास गवली (40) और नए पुसद के कैलास लखनलाल साहू (36) शामिल है.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने बुधवार रात 8 बजे शंकर नगर निवासी राजू गवली के घर छापा मारा. वह उस समय क्रिकेट का सट्टा मोबाइल पर ले रहा था. उसके पास से 18 हजार रुपए की सामग्री जब्त की गई.

दूसरी घटना में नए पुसद स्थित एक किराए के मकान में रहनेवाले कैलास साहू को क्रिकेट सट्टा लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया. उसके पास से टी.वी., लैपटाप, पांच मोबाइल तथा अन्य सामग्री मिलाकर कुल 52,500 का माल जब्त किया गया.

Advertisement

यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. अश्‍विनी पाटिल तथा थानेदार रमेश सोनुने के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक बहातरे, डीबी दल के राजू खांदवे, मुन्ना आडे, विनोद मेश्राम, संजय पवार, अतुल तागडे, रमेश इंगले, वर्षा राठोड, अतुल दातीर ने की. गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों को 31 मई तक पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए गए.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.