Published On : Mon, Jul 21st, 2014

पवनी में भी मना शिवबंधन और भगवा सप्ताह

Advertisement


शिवसैनिकों ने एक-दूसरे को शिवबंधन बांधा, भगवा ध्वज दिया


पवनी
shivbandh 3
भंडारा विधानसभा क्षेत्र में 16 से 22 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे शिवबंधन और भगवा सप्ताह के तहत पवनी तालुका में 20 जुलाई को पूरे जिला परिषद सर्कल में सप्ताह का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में तालुका प्रमुख विजय काटेखाये, युवा सेना तालुका प्रमुख बालू फुलबांधे, शेतकरी सेना के जिला प्रमुख उमराव सेलोकर, उपसभापति शिवशंकर मुनगाटे, मुकेश कुर्जेकर, बंडू ठेंगरे, राजू ब्राम्हणकर, प्रकाश मानापुरे, निवृत्ति गभने, मनोज वैरागड़े, शिवा जिभकाटे, मेघश्याम वैद्य, लहुजी खोब्रागड़े, विलास बालबुधे, उद्धव पडोले, हरिभाऊ भेंडारकर उपस्थित थे.

कार्यक्रम का शुभारंभ बालासाहब ठाकरे के प्रतिमा-पूजन से हुआ. इस अवसर पर अध्यक्ष विधायक भोंडेकर ने कहा कि बालासाहब के विचारों और ध्येय से खुद को जोड़कर सच्चा शिवसैनिक बनें. तालुका प्रमुख विजय काटेखाये और शेतकरी सेना के जिला प्रमुख उमराव सेलोकर ने भी समयोचित विचार रखे.

इस अवसर पर हर कार्यकर्ता के हाथ में शिवबंधन धागा बांधकर भगवा ध्वज प्रदान किया गया. संचालन बालू फुलबांधे और आभार प्रदर्शन प्रवीण मोटघरे ने किया. कार्यक्रम की सफलता के लिए राजेश कठाणे, निलेश सावरबांधे, परसराम बावणकर, पंकज रामटेके, महेश पुंडे, राकेश ब्राम्हणकर, भूषण ब्राम्हणकर, जीतू इखार सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.