Published On : Mon, Jun 23rd, 2014

निमखेड़ा (मौदा) : एटीएम से निकाले 23 हजार रु.

Advertisement


निमखेड़ा (मौदा)

निमखेड़ा के निकट स्थित ग्राम विर्शी में एक व्यक्ति के खाते से एटीएम की मार्फ़त 23 हजार रुपए निकाल लिए गए. बैंक के नाम पर फर्जी फ़ोन कॉल कर एक व्यक्ति के एटीएम का पासवर्ड हासिल कर यह कारनामा किया गया.

विर्शी निवासी भारत भगवानजी सोनवाने को उनके मोबाइल क्रमांक 918979206897 पर एक फ़ोन कॉल आया. संबंधित व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का कर्मचारी बताते हुए कहा कि, आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है. अगर कार्ड शुरू करना है तो कुछ जानकारी देनी होगी. सोनवाने ने सामने वाले व्यक्ति की बात पर भरोसा करते हुए उसे अपना कार्ड नंबर, सीरियल नंबर और पासवर्ड बता दिया. जानकारी लेने के बाद सामनेवाले व्यक्ति ने कहा, आपका एटीएम कार्ड फिर से बनाया जाएगा. और फ़ोन बंद हो गया.

अभी 5 मिनट भी बीते नहीं थे कि भारत के मोबाइल पर पैसा निकालने का मैसेज आ गया. परेशान सोनवाने तुरंत निमखेड़ा स्थित एटीएम पहुंचे. अपने बकाया की जांच के लिए 200 रुपए निकाले तो उनके हाथ में 200 के साथ ही 23,000 रुपए निकाले जाने की रसीद भी आ गई. स्लिप देखते ही माजरा समझते उन्हें देर नहीं लगी. भारत तत्काल अरोली पुलिस स्टेशन पहुंचे और लुटने की शिकायत दर्ज करवाई.

पुलिस की ओर से कहा गया है कि एटीएम कार्डधारक एटीएम के संबंध में पूछताछ करने के लिए आनेवाले किसी भी फर्जी फ़ोन का न तो जवाब दें और न ही अपने एटीएम कार्ड के बारे में कोई जानकारी ही दें. कोई समस्या आने पर सीधे बैंक से ही संपर्क करें.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.