
नागपुर: पिछले 24 घंटे में नागपुर में रिकॉर्ड टेस्टिंग की गई। शहर में 9116 नमूनों की जांच की गई जो कि अब तक सबसे अधिक है। अधिक जांच के साथ संक्रमितों की संख्या भी अधिक रही। गुरुवार को 452 नए मरीज मिले। पिछले 24 घंटे में जिले में 8 लोगों की मौत हुई।
कुल संक्रमितों की संख्या 110332 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 9116 सैंपलों की जांच की गई। नए मरीजों में 52 ग्रामीण, 399 शहर और 1 जिले के बाहर का हैं। जांच में 12 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह 82 मेडिकल, 63 मेयो, 10 माफसू, 35 नीरी, 33 नागपुर यूनिवर्सिटी, 182 निजी लैब और 35 संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 110332 हो चुकी है।
इसी के साथ ही 8 लोगों मृत्यु दर्ज हुई। जिसमें 2 ग्रामीण, 5 शहर और 1 जिले के बाहर के हैं। गुरुवार को 150 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इसमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 101889 पर पहुंच गई है। साथ ही, रिकवरी दर 92.35 प्रतिशत तक पहुंच गई है। वर्तमान में 4815 मरीज एक्टिव हैं। इनमें से 572 ग्रामीण 4243 शहर के हैं। इनमें से 3272 होम आइसोलेट हैं। 1543 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet
Gondia: Viral Video के बाद प्रशासन हरकत में #GondiaNews #ViralVideo #RoadRepair #BadRoads...




