किसान परेशान, नुकसान भरपाई की मांग
नांदागोमुख (नागपुर)
नांदागोमुख परिसर में आने वाले छत्रापुर, जैतपुर, खुर्सापार, सावली (मो), जंगली बोरगांव, जरामखोरड आदि गांव जंगल से सटे होने के कारण वन्य प्राणियों का यहां आना-जाना लगा रहता है. नीलगाय और हिरण जैसे प्राणी खेतों में खड़ी फसल को नष्ट कर रहे हैं. इससे इस क्षेत्र के किसान काफी परेशान हो गए हैं. किसानों ने नुकसान भरपाई देने की मांग सरकार से की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये वन्य प्राणी रात के समय या फिर तड़के आते हैं और खेतों में खड़ी फसल को बरबाद कर चले जाते हैं. कपास, सोयाबीन, तुअर, मूंग, उड़द और ज्वार जैसी फसलों को अब तक बरबाद किया जा चुका है. इस साल बारिश के देर से और अनियमित आने से किसानों पर वैसे भी दुबारा, तिबारा बुआई की नौबत आई है. ऊपर से इन प्राणियों के आतंक ने किसानों की जान हलकान कर रखी है. किसानों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर नुकसान भरपाई देने की मांग की है, ताकि किसानों को कुछ मदद हो सके.

File pic
गांव जाने निकला मजदूर बना लुटेरों का शिकार! #nagpurnews #crime #murdernews #loot...
मुआवजा विवाद में टोल प्लाजा जब्ती के आदेश #maharashtranews #tollplaza #vivad #japt...
छात्र नहीं, गोंदिया की दो स्कूल बंद #maharashtranews #schoolclose #school #students #newsupdate
डॉक्टरों पर हमला बर्दाश्त नहीं होगाः आबिटकर #maharashtranews #doctor #hamla #latestnews
एमआरपी से महंगी खाद बेचने पर कार्रवाई #maharashtranews #mrp #khaad #latestnews #gondiya
नाशिक में एक दिन छह जगह पेड़ गिरे #maharashtranews #barish #mansoon #nuksan



