Published On : Thu, Aug 7th, 2014

धारणी तहसील के दो पुल दे रहे हादसो को निमंत्रण

Advertisement


दोनो पुलो पर मौतों के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

धारणी

dharni pool
धारणी तहसील की सबसे बड़ी गडगा नदी पर बनाए गए दो बड़े पुल, बड़े हादसों को आमंत्रण दे रहे है. जिसे लेकर संबंधित प्रशासन आज भी गहरी निंद में सो रहा है. धारणी तहसील के रानीतंबेली और माहु के बीच पुल स्थित है. तथा रोहिनीखेड़ा समीप भी एक पुल है. पुलों के दोनों ओर की रेलिंग नदारत है और पुल पूरी तरह से जर्जर स्तिथि में है. मांडू पुल से दो वर्ष पहले मांडू ग्राम के सेवानिवृत शिक्षक की मौत हुई और बीते वर्ष रोहिणी खेड़ा के पुल से मोटरसायकल पुलिया के अंदर गिरने से रानीखेड़ा गाव के पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हुई थी. लेकिन प्रशासन ने इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई. इन दोनों पुलो से रोज सैकड़ो प्रवासी अॉटो और बसो से प्रवास करते है. किसी भी समय बड़ा हादसा होने से नकारा नहीं जा सकता. जान हथेली पर रखकर प्रवासी आवागमन करते है. प्रशासन ने इस और ध्यान देनी की आवश्कता है.

dharni pool 2

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.