Published On : Thu, Apr 24th, 2014

देवरी : दो ट्रकों से 4.29 लाख का गुटखा जब्त

Advertisement

देवरी : राज्य सीमा जांच नाके के पास देवरी पुलिस और भंडारा के अन्न एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से दो मालवाहक सहित 4.29 लाख रु. का गुटखा जब्त किए गए.


पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सीमा जांच नाके पर मंगलवार की सुबह से योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछाकर रखा गया था. दोपहर 3.30 बजे के दौरान स्वराज माजदा ट्रक एमएच33/4358 को जांच के लिए रोका गया. इस ट्रक के उपरी भाग में मुरमुरे भरे हुए थे तथा उसके नीचे सुगंधित तंबाकू जेम मजा भरा हुआ था. इसका मूल्य4,02,800 रु.आंका गया है. इसी दौरान पहुंचे दूसरे ट्रक क्र.एमएच09/जीएफ-6431 की जांच करने पर वहां 26,800 रु. मूल्य का पान मसाला पानपराग नामक गुटखा पाया गया.
इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक गढ़चिरोली जिले के विसोरा निवासी सादिक आशिफ शेख (40), वड़सा निवासी नीतेश लक्ष्मण हुंड (25) और मध्यप्रदेश के देवास जिले के अमोदिया निवासी रमेश अमरसिंह बिलाल को भादंवि की धारा 188,273,328, अन्न सुरक्षा कानून वर्ष 2006 की धारा 59 के तहत गिरफ्तार किया है. उक्त दोनों ट्रक राजनांदगांव से रवाना आ रहे थे. गुटखे का मालिक घड़ी चौक, सिविल लाइन रायपुर(छत्तीसगढ़) निवासी खुशाल शशिकांत मिरानी (35) और दिलीप राधेश्याम मानधने अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं. कार्रवाई अन्न व औषधि प्रशासन विभाग के उपनिरीक्षक अजाबराव उमप और देवरी के सहायक पुलिस निरीक्षक एम.जी. पवार,जे.जी. भोपड़े, हवलदार बुराडे, भालाधरे ने की.

ghutka

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.