Published On : Fri, Jun 6th, 2014

देसाईगंज : घर में फांसी लगने से बच्ची की मौत

Advertisement


देसाईगंज

स्थानीय कन्नमवार वार्ड में रहने वाले पुलिस कर्मी किशोर नेवारे की 10 वर्षीय बेटी हिना की ओढनी से फांसी लगने से मौत हो गई. ओढनी घर की खिड़की से बंधी हुई थी. घटना के समय हिना के माता-पिता दोनों घर पर ही थे. पुलिस घटना के वास्तविक कारण को खोज रही है.

कोठी पुलिस स्टेशन में कार्यरत नेवारे आज 6 जून को अपने परिवार के साथ घर में आराम कर रहे थे. बेटी हिना बाहर खेल रही थी. हिना जब बहुत देर तक दिखाई नहीं दी तो उसे खोजा गया. लेकिन हिना घर की साढ़े पांच फुट ऊंची खिड़की से फांसी लगी अवस्था में लटकी हुई थी. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने आते ही जांच शुरू कर दी. हिना के शरीर पर कहीं भी किसी चोट के निशान नहीं थे. लेकिन जिस तरह से उसे फांसी लगी हुई थी वह संदेहास्पद थी. बच्ची के पैरों तले एक स्टूल था. स्टूल और बच्ची के पैरों के बीच 10 इंच का फासला था. ओढनी में सुतली भी लपेटी हुई थी. पुलिस ने लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी है. देसाईगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया है. आगे की जांच की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.