Published On : Fri, May 30th, 2014

देसाईगंज : गडचिरोली जिले में भी शुरू करें महावितरण का शिकायत सेवा केंद्र – परसराम टिकले

Advertisement


देसाईगंज

Parsram Tikle
राज्य के कई जिलों में महावितरण द्वारा ग्राहकों की सुविधा हेतु शिकायत सेवा केंद्रों का निर्माण किया गया है. जिससे ग्राहकों को बिजली विभाग के दफ्तर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है वहं घर बैठे ही अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज करवा सकते है. किंतु यह सुविधा अब तक गडचिरोली जिले में नहीं शुरू हो पाई है. जिसके चलते गडचिरोली जिले में भी शिकायत सेवा केंद्र शुरू करने की मांग देसाईगंज पंचायत समिति के सभापति परसराम टिकले ने की है.

गडचिरोली जिला राज्य का सबसे अधिक पिछड़ा हुआ जिला है. राज्य सरकार द्वारा अक्सर किसी भी योजना को इस जिले से शुरू करने का प्रयास किया जाता रहा है. इस जिले के कई इलाकों में अब तक बिजली पहुंच भी नहीं पाई है. वही कई दुर्गम इलाकों में बिजली तो है पर बिजली बंद होने पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड रही है. जिसके बाद भी उन्हें 3 से 4 दिन तक बिजली से वंचित रहना पड़ता है. ऐसे में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य के कई जिलों में ग्राहक शिकायत सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है. किंतु राज्य के सबसे दुर्गम तथा नक्सल प्रभावित जिले को इस योजना से वंचित रखा गया है. इस जिले में यह सुविधा उपलब्ध करवाने से नागरिकों को भारी दिक़्क़तों से निजात मिल पाएगी साथ ही समय भी बच पायेगा ऐसे में गडचिरोली जिले में भी महावितरण का शिकायत सुविधा केंद्र स्थापन करने की मांग टिकले ने की है. साथ ही बिजली विभाग द्वारा हाल ही में बिना मौसम आए तूफान के चलते उत्पन्न हुई समस्या के मद्देनजर बरसात का मौसम आने के पुर्व ही समस्याएं हल करने की मांग भी टिकले ने की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.