देउलगांवमही.
यहां से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम बायगांव खुर्द निवासी और हिवरा आश्रम के जूनियर कॉलेज में कक्षा 12 वीं में पढ़ने वाला शेख जाकिर शेख बिसमिल्ला (18) पिछले 7 दिनों से लापता है. अंढेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जाकिर की खोज शुरू कर दी है.
जाकिर के दादा शेख फतेमद शेख उमर (60) ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका पोता जाकिर 11 जुलाई की सुबह 7 बजे से लापता है. उस दिन जाकिर के पिता ने देउलगांवमही से हिवरा आश्रम स्थित कॉलेज में जाने के लिए उसे बस में बैठा दिया था. शाम 7 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया, मगर फोन तो बंद था. 12 जुलाई को उसके पिता हिवरा आश्रम स्थित कॉलेज गए तो पता चला कि वह तो 11 जुलाई को कॉलेज आया ही नहीं था.
पुलिस ने मामला दर्ज किया है. 5 फुट 6 इंच लंबा जाकिर सांवले रंग का है. काला जिंस पैंट और हरे रंग का शर्ट पहना हुआ है. उसके संबंध में कोई भी जानकारी देउलगांवमही पुलिस चौकी से फोन क्रमांक 07261-263096 पर अथवा मोबाइल क्रमांक 9823900107 पर संपर्क किया जा सकता है.
गोदाम का दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख का वायर साफ #nagpurnews #nagpur #crimenews
गर्भपात और कामोत्तेजक दवाइयों की बिना लाइसेंस बिक्री का आरोप #nagpurnews #news
25 हजार रुपए की रिश्वत लेते भूमापक रंगेहाथ गिरफ्तार #vidarbhanews #nagpur #newsupdate...
त्योहारों को लेकर अकोला प्रशासन अलर्ट, तैयारी तेज #vidarbhanews #akola #newsupdate #vidarbha...
बावनकुले ने छात्रों संग थामा तिरंगा, निकाली रैली #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #vidarbha
किसानों के जमीन अधिकारों पर सरकार का बड़ा फैसला #maharashtranews #pune #newsupdate...



