Published On : Tue, Oct 2nd, 2018

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों को रोका गया, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Advertisement

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसान दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यूपी बॉर्डर पर ही रोक लिया गया है. गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच हिंसक झड़प भी हो गई है. नाराज किसानों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया.

बिजली रेट में कमी और कर्जमाफी जैसी मांगों को लेकर ये किसान 23 सितंबर को हरिद्वार से चले थे, जो सोमवार को गाजियाबाद में दिल्ली की सरहद तक पहुंच गए. जब किसान बॉर्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया. आज सुबह जब किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश की तो दोनों तरफ से संघर्ष देखने को मिला.

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बड़ी संख्या में आए किसान बैरिकेडिंग पर ट्रैक्टर चढ़ाने लगे. साथ वह बैरिकेड उठाकर भी फेंकने लगे. पुलिस ने जब हालात बेकाबू होते देखे तो पानी की बौछार करना शुरू कर दिया. साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. इसके बाद भी जब किसान अपनी जिद पर अड़े रहे और बैरिकेड तोड़कर दिल्ली की सरहद में घुसने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने उन लाठीचार्ज कर दिया और किसानों को खदेड़ने की कोशिश की.

किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने दिल्ली में जाने की इजाजत न मिलने पर कहा है कि क्या हम पाकिस्तान चले जाएं. बता दें कि किसानों को दिल्ली में दाखिल होने की इजाजत नहीं दी गई है, बावजूद इसके किसान अपनी जिद पर लड़े हैं. जिसके मद्देनजर दिल्ली-यूपी बॉर्डर को सील कर दिया गया है. ऐहतियातन पूर्वी दिल्ली में धारा-144 लागू कर दी गई है.

Advertisement

किसानों में समर्थन में दिल्ली के सीएम, अरविंद केजरीवाल ने कहा- उन्हें दिल्ली में दाखिल होने क्यों नहीं दिया जा रहा? ये गलत है।

Advertisement
पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज

पेपर लीक पर फडणवीस के इस्तीफे की मांग तेज

विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग

विकास निधि कार्यों में टेंडर घोटाले, जांच की मांग

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges