Published On : Thu, Apr 17th, 2014

तुमसर: बारातियों को ले जा रही टवेरा पलटी, 13 लोग गंभीर ज़ख़्मी

Advertisement

Tavera-1तुमसर.

बारातियों को ले जा रही तेज़रफ़्तार टवेरा गाडी के नाले में गिरने से टवेरा में सवार १३ लोग गम्बीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। घटना बुधवार  शाम ५ बजे के आसपास घटी। मिली जानकारी के मुताबिक़ तुमसर के  तामसवाडी गांव का रहने वाला देवदास पांडे का परिवार रामटेक तालुका के अरोली में बरात लेकर गया था। वहां से वापस आते वक्त  सालई-उसर्रा के पास टवेरा चालाक का नियंत्रण गाडी से छूट गया और गाडी रास्ते से उत्तर गई।  गाडी रास्ते से ही लगे नाले में जा गिरी। हादसे में गाडी में सवार सभी लोग गम्बीर रूप से ज़ख़्मी हो गए है जिनका इलाज तुमसर उपजिला रुग्णालय में चल रहा है।

जख्मियों में गुलाब डोंगरवार (४५), विष्णू डोंगरवार (८),  वेदान्त हटवार (५), भास्कर डुम्भरे (३८), भारती ठाकरे (७), नीला ठाकरे (३२), हुमेश्वरी इखार(८), सुरेश खेवले (२०), प्राजक्ता इखार (१८), धनराज सार्वे (४२), शक्ति पडोले (२८), मनोज उपासे (३४), पंचफुला शिन्ग्ने(५४) का समावेश है।

Tavera-2

Tavera-3

Advertisement

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.