Published On : Sat, Apr 26th, 2014

तुमसर : पैसे देने से किया मना तो चाक़ू से वार कर किया ज़ख़्मी

Advertisement


कुख्यात गुंडा दुबली गिलोरकर और साथी फरार

शराब के पैसे मांगने पर एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला कर ज़ख़्मी करने की घटना

तुमसर

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तुमसर तालुके के सारली गांव में घटी. शराब के पैसे देने को लेकर हुए विवाद में तुमसर के कुख्यात बदमाश ने एक शख्स पर धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया. ज़ख़्मी का नाम देवीलाल पल्ले (35) है जो सारली का ही रहने वाला है. आरोपी हमलावर और साथी फरार बताए गए है. घटना इस प्रकार है की तुमसर का कुख्यात गुंडा दुबली गिलोरकर व उसका एक साथी मोटरसाइकिल से सारली गए थे जहाँ उनकी मुलाकात देवीलाल पल्ले से हुई. एक पानठेले पर गुटका और तम्बाकू खाने के बाद तीनों सारली में ही शोभा म्हडावी के घर महुआ शराब पीने के लिए गए. शराब पी लेने के बाद दुबली ने देवीलाल को पैसे देने के लिए कहा जिससे देवीलाल ने इंकार कर दिया. इस बात से दुबली को गुस्सा आया और उसने धारदार हथियारों से देवीलाल के सर, गले, छाती पर वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की. दुबली और उसके साथी को लगा की देवीलाल की मौत हो गई है और दुबली और उसका साथी वहां से फरार हो गए.

आरोपियों के फरार हो जाने के बाद शराब विक्रेता महिला ने गांववालों को घटना की सुचना दी और देवीलाल के रिश्तेदारों ने देवीलाल को बिना वक्त गँवाए अस्पताल में भर्ती करवाया. देवीलाल के भाई ईश्वरलाल पटले (41) झारली की शिकायत पर दुबली गिलोरकर और उसके साथी के खिलाफ भादवि की धारा 307 के तहत ह्त्या के प्रयास का मामला दर्ज़ किया गया है. पुलिस आरोपी कीतलाश कर रही है.

Advertisement

crime-3

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

युवती के घर में घुसकर अश्लील हरकत #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #crimenews #vidarbha

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

MHT-CET रिजल्ट पर बवाल! #MHTCET #MaharashtraNews #Congress #BJP #DevendraFadnavis #ExamResult

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

पुलिस कस्टडी से फरार 'इक्का' गिरफ्तार #nagpurnews #Crime #PoliceAction #Arrest #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime  #CrimeNews #MaharashtraNews

नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition #news

सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges