Published On : Sat, Sep 6th, 2014

तुमसर : ज्येष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम स्थापन करेंगे – इंजी. प्रदीप पडोले

Advertisement


65 जेष्ठ नागरिकों का हुआ सत्कार

Satkar samrambha tusar 2
तुमसर (भंडारा)

5 सितंबर को शिक्षक दिन के उपलक्ष पर भंडारा जिला के ज्येष्ठ नागरिक और शिक्षकों का सत्कार संताजी सभागृह में किया गया. इस दौरान 200 जेष्ठ नागरिकों के स्वास्थ की जाँच की गई. इस मौके पर 80 वर्ष के उपर के 60 जेष्ठ नागरिकों को शाल, श्रीफल और पुष्प देकर सत्कार किया गया. इस दौरान पडोले चॅरिटीबल ट्रस्ट के सरक्षक इंजी. प्रदीप पडोले ने कहा भविष्य में जेष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम निर्माण करने की तैयारी है.

तुमसर तालुका जेष्ठ नागरिक संघटना और अंजनाबाई पडोले चॅरिटीबल ट्रस्ट की ओर से भंडारा जिले के जेष्ठ नागरिकों का स्नेह सभा और सत्कार समारंभ संताजी सभागृह राजेंद्र नगर तुमसर में आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थान पर श्रीपाद सुकमेकर, प्रमुख अतिथि नागपूर के द.तु.चौधरी, वि.ल.उपाध्ये, उपाध्यक्ष मनोहर खर्ते, वासुदेव रायपुरकर, मनोहर खर्ते, मधुकर कुकडे की उपस्थिति थी.

Satkar samrambha tusar 3
इस दौरान ज्येष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन करते हुए अध्यक्ष सुकमेकर ने बताया की ज्येष्ठ नागरिकों को शासन ने सुविधा- सहूलत देकर सम्मान करना चाहिए. और हर जगह इनके लिए अलग व्यवस्था करनी चाहिए जिससे नागरिकों को तकलीफ नहीं होगी. अपने अधिकारों और हक के लिए आंदोलन करना चाहिए क्योंकि बिना आंदोलन से अधिकार प्राप्त नहीं होता. पडोले चॅरिटीबल ट्रस्ट के सरक्षक इंजी.

Advertisement

डॉ. सुधाकर धकिते, डॉ.रश्मि मलेवार, डॉ.सलिन लहाने ने सभी जेष्ठ नागरिकों की स्वास्थ जाँच की. कार्यक्रम का संचालन संघटना के बी. आर. दुबे ने और आभार देवराव सानेकर सर ने माना. कार्यक्रम की सफलता के लिए सुभाष पडोले, शिवशंकर पडोले, शैलेश मेश्राम,बल्ला पडोले, शैलेश गजभिये रुपेश पडोले आदि ने अथक प्रयत्न किये.
Satkar samrambha tusar
Satkar samrambha tusar 1

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.