Published On : Mon, May 26th, 2014

तुमसर : किसानों का क़र्ज़ माफ़ और धान खरीद केंद्र शुरू करने की मांग

Advertisement


तुमसर

Tum
क़र्ज़ माफ़ी की मांग और जल्द से जल्द धान खरीद केंद्र शुरू करने की मांग को लेकर किसानों ने किसान गर्जना संस्थापक राजेन्द्र पटले के नेतृत्व में तहसीलदार को निवेदन सौंपा. अतिवृष्टि और ओलावृष्टि ने किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद कर दिया और किसान बुरे दौर से गुज़र रहे हैं.

गौरतलब है की साल 2013-१४ किसानों के लिए सबसे मुश्किल साल रहा. इस साल प्रकृति ने किसानों पर बहुत अन्याय किया. पहले तो अतिवृष्टि ने फसल को बर्बाद कर दिया दूसरी तरफ धान में कीड़े लगने की वजह से किसानों के हाँथ कुछ नहीं बचा. क्षेत्र में धान की फसल 30 प्रतिशत से भी कम हुई. इन सबसे तो फसल लगभग नष्ट ही हो गई थी की बची खुची फसल को ओलावृष्टि लील गई. इन किसानों की सहायता करने की मांग की जा रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.