Advertisement
तुमसर
तालुका में खनिज संपदा की चोरी रोकने के लिये तहसीलदार ने कारवाई करते हुए अवैध रूप से खनिज ले जा रहे सात ट्रेक्टर और एक ट्रक को पकड़ा.
तुमसर तालुका में इन दिनों खनिज संपत्ती की चोरियां बढ़ती जा रही है. रेती के साथ-साथ गिट्टी, बोल्डर, मुरूम आदि का यहॉं से अवैध व्यापार तेजी से बढ़ा है. इन चोरियों पर अब तक कोई प्रभावी रोक नहीं लगने के कारण इस अवैध व्यापार में लगे लोगों का हौसला बहुत बढ़ा है.



