Published On : Wed, Apr 23rd, 2014

भंडारा : बाल-बाल बचे अदानी के महाव्यवस्थापक मोहन पांडे

Advertisement

car-accident

मोहाड़ी के औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के समीप मंगलवार सुबह 11:30 बजे कार और ट्रॅव्हल्स बस की टक्कर हो गई । इस घटना में मोहन पांडे व उनके परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। इस हादसे में कार चालक पांढराबोडी रामनगर नागपूर निवासी दिनेश कुंदनसिंग बहोरिया (33) को मामूली चोटें आई है । मोहन पांडे अदानी पावर तिरोडा व नागपूर के महाव्यवस्थापक (कॉर्पोरेट अफेअर्स) है।

मोहन पांडे अपने परिवार के साथ कार क्र. एम.एच. 31 सी. एस 7872 से तिरोडा में अदानी बिजली प्रकल्प जा रहे थे। मोहाडी के आय टी आय के सामने से तेज रफ़्तार से आनेवाली भंडारा की नरेंद्र ट्रॅव्हल्स एम.एच. 36. 1777 ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार चालक जख्मी हुआ है तथा अन्य किसी को कोई चोट नहीं आई। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है । ट्रॅव्हल्स बस चालक फरार है व नरेंद्र ट्रॅव्हल्स की बस मोहाडी पुलिस ने जप्त कर ली है।ट्रॅव्हल्स बस चालक पर मोहाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मनसे तालुका प्रमुख विजय शहारे ने इस घटना में ज़ख़्मी हुए घायलों की तुरंत मदद की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.