Published On : Fri, Mar 7th, 2014

ट्रांसपोर्ट व्यापारी कुबेर वर्मा पर जानलेवा हमला

Advertisement

अज्ञात हमलावरों ने तलवार से किया घायल

घुग्घुस परिसर में फैली सनसनी

7mchnb7

 

घुग्घुस – स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यापारी पर शुक्रवार ०७ मार्च २०१४ की दुपहर २.३० से ३ बजे के बीच टेम्पो क्लब के सामने अज्ञात हमलावरों ने तलवार से हमला किया इस हमले में बुरी तरह जख्मी कुबेर वर्मा को स्थानीय निजी अस्पताल पहुचाया गया जहां उनकी हालत चिंताजनक नजर आने पर चंद्रपुर के निजी अस्पताल रवाना किया गया। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई है और लोगों में जबरदस्त तनाव देखा गया है।

Advertisement

घुग्घुस के वंदना ट्रांसपोर्ट के संचालक तथा कोयला व्यापरी कुबेर वर्मा ०७ मार्च के दुपहर २.३० बजे टेम्पो क्लब सामने स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अपने वाहन से उतरकर टेम्पो क्लब की ओर जा रहे थे की अचानक स्कॉर्पियों एमएच ३४-८५१८ पर सवार कुछ हथियारबंद युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। तलवार से कुबेर वर्मा पर वार किया गया जिससे वें लहुलुहान होकर वही जमीन पर गिर पड़े। देखते ही हमलावर स्कॉर्पियों से घटना स्थल से फरार हो गए। घटना के पूर्व वहां एक और युवक मोटरसाइकिल से मौजूद था जो की घटना उपरांत तुरंत अपने वाहन से भाग निकला। इस घटना से पुरे परिसर में सनसनी मच गई।

आसपास के लोगों ने लहुलुहान कुबेर वर्मा को तत्काल घुग्घुस के निजी अस्पताल पहुचाया जहां उनकी हालत काफी चिंताजनक दिखाई देने पर तत्काल चंद्रपुर के निजी अस्पताल में रवाना किया गया।

घुग्घुस तथा वणी परिसर की कोयला खदानो के चलते यहां अवैध कोयला व्यापार फल फूल रहा है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते यहां कोल माफियां की सक्रियता ने पुरे क्षेत्र को अतिसंवेदनशील बाना दिया है। कोयला व्यापार में वर्चस्व को लेकर इस क्षेत्र में कई बार गैंगवार जैसी स्थितियां निर्माण हुई है। इस कड़ी में इस हमले को भी देखा जा रहा है। घुग्घुस पुलिस थाने के नवनियुक्त थानेदार मनीष ठाकरे के लिए इस घटना ने चुनौती पेश कर दी है। देखना है की पुलिस विभाग हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार कर किस तरह इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफल हो पाता है।

कुबेर वर्मा

कुबेर वर्मा

–प्रकाश चलखुरे

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.