Advertisement

चिमूर: शहर के हज़ारे पेट्रोल पंप के पास जारी पुलिस जांच के दौरान एक सर्राफा व्यापारी की कार से करीब सवा लाख की नगदी जब्त की गई है. कार क्र. एम. एच. 34 एए 5115 सर्राफा व्यापारी भारत कावरे (55) की बताई जाती है, जो चिमुर से नागपुर की ओर जा रहे थे. गाड़ी को जांच के लिए चिमूर पुलिस थाने भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ पहली अप्रैल को मंगलवार होने के कारण बाजार बंद था और श्री कावरे सोना-चांदी खरीदने के लिए नागपुर जा रहे थे. उसी दौरान व्यापारी की कार से 1 लाख 25 हज़ार 100 रूपए ज़ब्त किए गए. कार्यवाही चुनाव आयोग के पथक की ओर से की गई. विशेष अधिकारी एफ. सी. चबोडे ने बताया कि ज़ब्त की गई रकम को चिमुर पुलिस की ओर से आयकर विभाग को सौंप दिया जाएगा. इस तरह की कार्यवाही से न सिर्फ व्यापारियों के लेन- देन प्रभावित हो रहे है, बल्कि इससे व्यापारियों में दहशत का वातावरण भी है.
क्या है नियम
दरअसल नियमानुसार 50 हज़ार से ज्यादा की रकम लाने-ले जाने के लिए प्रशासन की अनुमति लेना अनिवार्य होता है. आचार संहिता के चलते ऐसा करना आवश्यक होता है. व्यापारियों का कहना है कि अनुमति लेने के चक्कर में वक्त बरबाद होने के साथ ही व्यवसाय का भी नुकसान होता है.
क्या है आशंका
जब्त की गई कार पर एक राजनैतिक पार्टी का चिन्ह लगा होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह राशि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र लोगों को बांटने के लिए तो नहीं ले जाई जा रही थी.
Nagpur: 17 वर्षीय क्रिकेटर की मौत, VCA चयन नहीं होने का जिक्र...
आरक्षण सुधार की मांग को लेकर रैली #NagpurNews #ReservationPolicy #Protest #Rally #MaharashtraNews
Nagpur Central Jail Murder Case: दोषी को उम्रकैद #NagpurNews #CentralJail #Crime #Murder...
राष्ट्र सुरक्षा के समर्थन में मौन पदयात्रा #MaharashtraNews #NationalUnity #Constitution #Youth
Abhijit Dipke का BJP पर बड़ा आरोप | #MaharashtraNews #AbhijitDipke #BJP #AmitShah...
Amravati में सड़क हादसों पर बड़ा एक्शन #AmravatiNews #RoadSafety #TrafficRules #Helmet #FakeHelmet




