Published On : Wed, Apr 2nd, 2014

चिमूर: सर्राफा व्यापारी की कार से सवा लाख की नगदी जब्त चुनाव के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका

Advertisement
IMG-20140401-WA0019
चिमूर: शहर के हज़ारे पेट्रोल पंप के पास जारी पुलिस जांच के दौरान एक सर्राफा व्यापारी की कार से करीब सवा लाख की नगदी जब्त की गई है. कार क्र. एम. एच. 34 एए 5115 सर्राफा व्यापारी भारत कावरे (55) की बताई जाती है, जो चिमुर से नागपुर की ओर जा रहे थे. गाड़ी को जांच के लिए चिमूर पुलिस थाने भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ पहली अप्रैल को मंगलवार होने के कारण बाजार बंद था और श्री कावरे सोना-चांदी खरीदने के लिए नागपुर जा रहे थे. उसी दौरान व्यापारी की कार से 1 लाख 25 हज़ार 100 रूपए ज़ब्त किए गए. कार्यवाही चुनाव आयोग के पथक की ओर से की गई. विशेष अधिकारी एफ. सी. चबोडे ने बताया कि ज़ब्त की गई रकम को चिमुर पुलिस की ओर से आयकर विभाग को सौंप दिया जाएगा. इस तरह की कार्यवाही से न सिर्फ व्यापारियों के लेन- देन प्रभावित हो रहे है, बल्कि इससे व्यापारियों में दहशत का वातावरण भी है.
क्या है नियम
दरअसल नियमानुसार 50 हज़ार से ज्यादा की रकम लाने-ले जाने के लिए प्रशासन की अनुमति लेना अनिवार्य होता है. आचार संहिता के चलते ऐसा करना आवश्यक होता है. व्यापारियों का कहना है कि अनुमति लेने के चक्कर में वक्त बरबाद होने के साथ ही व्यवसाय का भी नुकसान होता है.
क्या है आशंका

जब्त की गई कार पर एक राजनैतिक पार्टी का चिन्ह लगा होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह राशि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र लोगों को बांटने के लिए तो नहीं ले जाई जा रही थी.

20140401_091635-1

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.