Published On : Sat, Apr 5th, 2014

चिमुर : मामूली बात पर भाई की हत्या कर दी

Advertisement
20140404_225353चिमुर: 
लाइट बंद करने को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक भाई ने दूसरे के  सिर पर ट्रैकटर की जैक से वार कर जान ले ली. पुलिस ने इस मामले में छोटे भाई को गिरफ्तार किया है।
4  अप्रैल की  रात करीब 10  बजे के दौरान वडाला (पैकु)  निवासी किसन ढोणे के घर में उनके दोनों  बेटों में  लाइट बंद किए  जाने पर  झगड़ा हो गया। झगड़े में प्रकाश ने भगवान के सिर पर ट्रैकटर की जैक से वार कर दिया। इस घटना में भगवान ढोणे (33) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चिमुर पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर आरोपी प्रकाश ढोणे (30) पर  मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार  कर लिया है। जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक हिवरकर कर रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.