चिमूर
किसानों का फसल कर्ज माफ करने और लोडशेडिंग बंद करने की मांग को लेकर आज 5 सितंबर को भाजपा ने मोर्चा निकाला. मोर्चा उपविभागीय कार्यालय पर ले जाया गया. इस अवसर पर चिमूर-नागभीड़ विधानसभा प्रमुख धनराज मुंगले ने कहा कि किसानों के मुश्किल दौर से गुजरने के बावजूद लोडशेडिंग करने वाली कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने का वक्त आ गया है.
हुतात्मा स्मारक से दोपहर 12 बजे निकले मोर्चे ने उपविभागीय कार्यालय पर धावा बोला और उपविभागीय अधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मांग की गई है कि किसानों का फसल कर्ज माफ किया जाए, फसल बीमा लागू किया जाए, लोडशेडिंग बंद की जाए, राशन कार्ड का वितरण तुरंत किया जाए, गोसेखुर्द बांध का काम तत्काल पूर्ण किया जाए, सुशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए, बिजली पंपों का बिल मीटर रीडिंग के बाद ही निकाला जाए, वन अधिकार कानून के तहत प्रलंबित मामलों का निपटारा तुरंत किया जाए और जबरनजोर धारकों को तुरंत पट्टों का वितरण किया जाए. भाजपा के जिला महासचिव संजय गजपुरे, वसंत वारजुकर, मुंगले, शंकर देव्हारे, जहागीर कुरेशी, अलका लोणकर, विजय धरत, कमलाकर लोणकर, श्रीमती वारजुकर, माया नन्नावरे, आशा मेश्राम और दिवाकर कामडी के नेतृत्व में निकले मोर्चे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
NAGPUR TODAY |TOP - 10 NEWS | 7 JULY 2026 #newsupdate #maharashtranews...
"इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी खूनी टकराव की वजह...
सराफा दुकान से 12.75 लाख के सोने के आभूषण चोरी, महिला के...
बिना दस्तावेज़ बच्चे के प्रवेश पर सवाल ...#newsupdate #news #maharashtranews #nagpurnews




