Published On : Fri, Mar 28th, 2014

चिमुर: आइना वही है सिर्फ उमेदवारों का चेहरा बदला!

Advertisement

 

कोंग्रेस ने देश को किया बर्बाद 

भाजपा – शिवसेना महायुती के उम्मीदवार का पत्रपरिषद में आरोप 

Chimur

चिमुर – देश में १६ वे लोकसभा के चुनाव हो रहे है। पंतप्रधान के उमेदवार नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। चिमुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पाँच वर्षों से कॉंग्रेस की ही सरकार थी। क्षेत्र के विकास के मुद्देपर नाराजगी जताते हुए नेते ने कहा कि कॉग्रेस ने आइना वही रख कर सिर्फ उमेदवार का चेहरा बदला है। केंद्र व महाराष्ट्र में कॉग्रेस ने ७७ वर्ष देश की कमान संभालने के बाद भी आज तक घोटालो में कोई कमी नहीं आई है बल्कि महाघोटाले हो रहे है ऐसा आरोप भाजपा – शिवसेना महायुती के उमेदवार गडचिरोली – चिमुर निर्वाचन क्षेत्र के उमेदवार अशोक नेते ने प्रचार के पाहले दिन चिमुर में आयोजित पत्रकार परिषद् में लगाया।

Advertisement

पत्रकार परिषद में भाजपा के धनराज मुंगले, विजय घरत, दिलीप शिवरकर, डॉ. हटवादे , डॉ. खटी, मनोज हजारे, अरुण लोहकरे, अवी रासेकर, शंकर वेव्हारे तथा भाजपा – शिवसेना माहायुती आदि. कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उन्होंने कहा की कोंग्रेस की सत्ता केंद्र व राज्य में रहकर भी महिला अत्याचारों पर अंकुश नहीं लगा सका बावजूद महिला अत्याचार बढ़ते ही गए। देश में महंगाई बढ़ाने में कोंग्रेस ही जिम्मेदार है। उनकी सरकार ने बेरोजगारों को काम दिलाने की बात की थी जिससे आज भी बेरोजगार दर-दर की ठोकरे खा रहे है। कोंग्रेस ने सामान्य नागरीको का भविष्य अंधेरे में रखा है। कोंग्रेस ने किसानों की फसल बारिश से चौपट होने के बाद भी सही मुआवजा नहीं दिया जिससे किसान खेती छोड़ मजबूरन दूसरे रोजगारों की ओर दौड़ रहा है। अशोक नेते ने पत्रकार परिषद में आरोप करते हुए कहा की कोंग्रेस ने ही ४ लाख करोड़ रूपये काला पैसा विदेशों में दबाके रखा है। उसे लाने के लिए कोंग्रेस प्रयास न करते हुए अडंगा पैदा कर रही है। विधायक से सांसद बनने जा रहे कोंग्रेस के उम्मीदवार का जनसंपर्क कार्यालय भी नहीं है। विकास के नाम पर मैंने किया – मैंने किया का ढिंढोरा पीटते है।

चिमुर को जिला बनाएगे 

चिमुर में प्रचार के दौरान आए अशोक नेते ने नागरिकों को कहा की आप मुझे चुनकर लाओ मैं तुम्हे जिला दूंगा। इसके साथ ही चिमुर में नगर परिषद, नागभीड में रेलवे ब्रॉडगेज, पिने के पानी की समस्या भूमी पट्टे आदि समस्या सुलझाने की बात की ।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.