Published On : Mon, Apr 28th, 2014

चिखली : पुलिस की गिरफ्त में आया ढोंगी साधू

Advertisement

अंनिस के कार्यकर्ताओं ने रंगेहाथ पकड़ा

चिखली

तहसील के रालेगांव वैराले के हरिदास खंडूजी वलकर नामक ढोंगी साधू ने खुद को नागनाथ बाबा प्रसन्न बता कर यह दावा करता था कि दैवी शक्ति के सहारे वह किसी भी प्रकार की शारीरिक व्याधि को दूर कर सकता है. उसके इस दावे में फंस कर अनेक लोग ठगे जा रहे थे. यह जानकारी अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) के कार्यकर्ताओं को मिलते ही रविवार को उक्त ढोंगी साधू को उन्होंने रंगेहाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

अपने ही सहयोगियों के सहारे लोगों को फंसा कर पैसे ऐंठने का काम यह ढोंगी बाबा काफी दिनों से कर रहा था. यह जानकारी अंनिस के कार्यकर्ताओं को मिलने पर उन्होंने अपने ही कार्यकर्ता को साधू के पास भेजा. तब उक्त साधू ने ग्रहशांति करने के नाम पर उससे पांच हजार रुपयों की मांग की, उसी व्समय वहां थानेदार राजपूत भी उपस्थित हो गए और तुरंत उन्होंने ढोंगी साधू को गिरफ्तार किया. प्रतिभा भुतेकर की शिकायत पर साधू पर अपराध दर्ज किया गया.

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उक्त ढोंगी साधू की जानकारी अंनिस के किशोर वाघ, प्रमोद टाले, दत्तात्रय देशमुख, संदीप गाडेकर एवं राजू सोनुने ने पुलिस को दी. गिरफ्तारी के बाद साधू की तबीयत बिगड़ने से उसे सरकारी अस्पताल में भेजा गया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges