Published On : Tue, Aug 19th, 2014

चिखली : अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोंका, एक की मौत

Advertisement


दो गंभीर जख्मी, एक मोटरसाइकिल पर सवार थे तीन लोग


चिखली

Bike accident buldhana
चिखली से देऊलगांवराजा की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को मालगी फाटे के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. यह दुर्घटना आधी रात के आसपास घटी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय सिंधी कॉलोनी निवासी गोपाल गुलाबराव चव्हाण (24), पुंडलिकनगर निवासी महेश डिगाम्बर कलसकर (30) और रामेश्वर सुधाकर टाकसाल (32) एक ही मोटरसाइकिल क्र. एमएच 28 एसी 2668 पर सवार होकर चिखली से देऊलगांवराजा की ओर जा रहे थे. तभी मालगी फाटे के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोंक दिया, जिसमें मोटरसाइकिल चालक गोपाल चव्हाण की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि महेश कलसकर और रामेश्वर टाकसाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को औरंगाबाद के अस्पताल में भरती किया गया है. आगे की जांच की जा रही है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
Mar 10, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,61,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,50,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,76,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above