Published On : Fri, Jun 20th, 2014

चंद्रपूर : जिलाधिकारी उठाएंगे रोशना के शिक्षा का खर्च

Advertisement


चंद्रपूर

19chd24
गरीबी को अपनी पढ़ाई में रोड़ा न बनने दसवी की परीक्षा में 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करके रोशना उत्तीर्ण हुई है. मुरसा के दसवी की छात्र रोशना रामदास कामतवार की आगे की पढाई में गरीबी बाधा नहीं डालेगी, रोशना की पढाई का खर्च हम करेंगे ऐ सी जानकारी जिलधिकारी डॉ. दीपक म्हैसेकर ने दी.

जिलाधिकारी कार्यालय में रोशना व उसके परिवार को बुलाकर जिलाधिकारीयों ने उनसे चर्चा की. उसकी सफलता के लिए उसकी तारीफ करते हुए जिलाधिकारी ने रोशना को मुबारक बात दी. ऐसे ही सफलता प्राप्त करते रहो ऐसा म्हैसेकर ने कहा. आगे की शिक्षा के बारे मैं पूछे जानेपर विज्ञान शाखा से शिक्षा लेने की इच्छा रोशना ने जताई है. लेकिन गरीब परिस्थिति में यह सम्भव नहीं हो पाता इसलिए जिलधिकारियों ने कहा की तुम विज्ञान शाखा में प्रवेश लो तुम्हारी पढ़ाई का खर्च हम करेंगे ऐसा आश्वासन दिया.

सरकारी हॉस्टेल में रहकर शिक्षा लेने की इच्छा होनेपर उस तरह की व्यवस्था भी की जाएगी ऐसा उन्होंने बताया. साथ ही शिक्षा के दौरान लगने वाले कागज पत्र तुरंत तयार करके देने का निर्देश तहसीलदार गणेश शिंदे को जिलाधिकारी ने दिया.

घुग्घुस से चार कि.मी. दुरी के मुरसा गांव में रोशना तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी है. यहाँ के डॉ. आंबेडकर विद्यालय की वह छात्र है. इस वर्ष दसवी की परीक्षा में 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रोशना उत्तीर्ण हुई है. जिलाधिकारी से चर्चा के दौरान रोशना ने कहा की मेरा भी बड़ा अधिकारी होने का सपना है. जिलाधिकारी के समर्थन से बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है. अब विज्ञान शाखा में प्रवेश लेने का सपना पूरा होने की ख़ुशी रोशना ने व्यक्त की. इस दौरान रोशना के साथ रोशना की माँ तथा उसकी बड़ी बहन थी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.