Published On : Wed, Jul 16th, 2014

चंद्रपुर : 31 जुलाई के पूर्व किसान राष्ट्रीय फसल बीमा के लिए भरें आवेदन

Advertisement


चंद्रपुर

Dhote
आने वाली 31 जुलाई से पहले राष्ट्रीय फसल बीमा योजना में जिले के किसान सम्मिलित हों ऐसा आव्हान चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के अध्यक्ष शेखर धोटे ने किया है. राष्ट्रीय कृषि फसल बीमा योजना खरीफ फसल 2014 के लिए चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चंद्रपुर द्वारा लागु की गई है खरीप हंगाम सन 2013-2014 के बीच के जो कर्जदार किसान व बगैर कर्जदार किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

वैसे इस जिले में किसानों के लिए यह फसल वीमा योजना शासन की ओर से कुछ प्रमाण में मंजुर की गई है. उलेखनीय है कि इस वर्ष बारिश ना के बराबर होने से जो किसान परेशानी में हैं उन किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल सकता है. इस बीमा योजना में शामिल होने वाले अल्प और अत्याल्प भूमिधारक किसानों को बीमे के हप्तो में दी जाने वाली राशी में 10 प्रतिशत का अनुदान दिया जायेगा.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

वैसे जिन किसानो का बाढ़, भूस्खलन, ओलावृष्टि और स्थानीय आपदा के कारण नुकसान हुआ है उनका व्यक्तिगत स्तर पर भारतीय बीमा कंपनी की ओर से पंचनामा कर उनके नुकसान का मूल्यांकन किया जाएगा. इसके लिए स्थानीय आपदा योजना में सहभागी किसानों को अपनी नुकसान ग्रस्त फसल की पूरी जानकारी उसके कारण व प्रमाणपत्र 48 घंटो के अंतर्गत भारतीय कृषि बीमा कंपनी को देना होगा. जिले में चालू वर्ष की वर्षा की स्थिति ध्यान में रख कर किसानो द्वारा की गई बुआई फसल का बीमा हफ्ता 31 जुलाई के पूर्व नजदीक की बैंक की शाखा में भरना जरुरी है जिससे फसल बीमा योजना का लाभ किसानो को मिल सके यह आवाहन शेखर धोटे की ओर से किया गया है.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना  #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges