Published On : Wed, Jun 4th, 2014

चंद्रपुर : नाली में पाए गए दो नवजात शिशु

Advertisement


चंद्रपुर

शहर के तुकुम परिसर अंतर्गत आज़ाद हिन्द चौक में बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे नाली में 8 महीने के दो नवजात शिशु मिलने से परिसर में खलबली मच गई.

मिली जानकारी के मुताबिक़ ऑटो स्टैंड के पास ही नाली है जिसमे एक कुत्ता मुह में एक प्लास्टिक का टुकड़ा दबाए जा रहा था. उस प्लास्टिक की थैली में से कुछ ज़मीं पर गिरा जिसने वहां पास में ही खड़े ऑटो चालाक संजय सरोदे का ध्यान अपनी ओर खींचा. जब सरोदे ने ध्यान से देखा तो वो गिरी हुई चीज़ और कुछ नहीं बल्कि एक नवजात शिशु का शव था. उसने कुत्ते को भगाया और उसी दौरान प्लास्टिक की थैली से दुसरा शव भी गिर पड़ा. जानकारी के मुताबिक़ दोनों शव 8 महीने के बालकों का है.

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना की जानकारी मनसे शहर उपाध्यक्ष सुरज अवथरे को मिली और उन्होंने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी. पुलिस ने अज्ञात माता पिता के खिलाफ मामला दाखिल किया है. मनसे शहर उपाध्यक्ष सुरज अवथरे ने तुरंत दोषी माता पिता का पता लगाकर उनपर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएँ और ना हो. गौरतलब है की इसके पहले भी इसी परिसर में नवजात शिशु का शव पाया गया है.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.