चंद्रपुर
चप्पल पहनने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला. घटना बाबूपेठ परिसर के सोनामाता मंदिर परिसर में घटी. भगवान जुनाबी येरने (50) मृतक का नाम है. मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे मोरेश्वर येरने को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ मोरेश्वर येरने पढ़ाई छोड़ चुका है और नाकारा था. मंगलवार रात 8 बजे के आसपास उसने अपने पिता से बाहर जाने के लिए चप्पल मांगी लेकिन पिता भगवान जुनाबी येरने ने चप्पल देने से मना कर दिया. इस छोटी सी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई. बहस इतनी बढ़ गई की मोरेश्वर येरने अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया और उसने पिता भगवान जुनाबी येरने पर लाठी से वार कर दिया. घायल भगवान जुनाबी येरने को अस्पताल में भर्ती किया गया था जहाँ मंगलवार को उपचार के दौरान भगवान येरने की मौत हो गई. पुलिस ने ह्त्या का मामला दर्ज़ कर आरोपी बेटे मोरेश्वर येरने को गिरफ्तार कर लिया है.
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...
nagpur student protest delhi lathi charge
प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...
चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery
लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...
कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...




