Published On : Thu, Jun 12th, 2014

चंद्रपुर : कैदी ने की जेल में आत्महत्या !

Advertisement


चंद्रपुर जेल की सनसनी खेज वारदात

उठ रहे है जेल प्रशाशन व्यवस्थापर प्रश्नचिन्ह

चंद्रपुर

जिला जेल में आज गुरुवार दोपहर 2.45 के करीब उम्रकैद की सजा काटनेवाले 27 वर्षीय कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना की वजह से जेलप्रशाषन में खलबली मची है तथा जेल के सुरक्षा व्यवस्थापर प्रश्नचिन्ह निर्माण हुआ है. आत्महत्या करने वाले कैदी का नाम मुकेश बीरबल रजक (27) मध्यप्रदेश मुरैना जिला निवासी बताया जा रहा है. घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर जिलाधिकारियों के साथ अनेक अधिकारी पहुंचे.

करीब 22 माह पूर्व चंद्रपुर के वडगांव में रहनेवाले मुकेश बीरबल रजक के पत्नीने अपने खुद के ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी. इस दौरान पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार किया और एक महिला को भी इस प्रकरण में आरोपी बनाया गया था. तब से मुकेश जेल में ही था. पुलिस ने इस प्रकरण में अवैध सबंध से हत्या हुई इस तहकीकात के तहत आरोपपत्र अदालत में पेश किया गया था. इस घटना पर 7 जून 2014 को सुनवाई होने के बाद मुकेश को उम्रकैद की तथा सदर महिला को सबूतों आभाव पर निर्दोष छोड़ा गया।ऐसी जानकारी मुकेश के भाई आरत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी. मुकेश ने इसी बात को लेकर आत्महत्या की ऐसा संदेह व्यक्त किया जा रहा है.

Advertisement

गौरतलब है की आज दोपहर 2:45 बजे के दौरान दुपट्टे से पंखे को लटकर मुकेश अपने जीवनलीला समाप्त कर ली. यह घटना आग की तरह परिसर में फैलते ही लोगो का तादात जेल के तरफ रवाना हो गई . परंतु शासकीय अधिकारी के अलावा किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया. इस दौरान तहसीलदार शिंदे ने घटनास्थल का पंचनामा करके सिटी पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया. आगे की जांच पुलिस निरीक्षक मानकर कर रहे है. इस घटना से जिला जेल के प्रशासन के व्यवस्थापर प्रश्नचिन्ह निर्माण हुआ है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.