Published On : Mon, Apr 14th, 2014

घुग्गुस : बेमौसम बरसात के साथ पड़े ओले

Advertisement
2014-04-13_14.24.01
तापमान में गिरावट दर्ज़ 
शहरवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत 
 
घुग्गुस : रविवार दोपहर अचानक तेज़ हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई। इतना ही नहीं बारिश के साथ ओले पड़ने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह शहर का मौसम गर्मी से भरपूर था, तेज़ धुप थी लेकिन दोपहर के समय मौसम के मिजाज़ में अचानक तबदीली आई और आंधी, बारिश के साथ ओले भी पड़े। पहले तो आंधी से उडी धुल ने लोगों को परेशान किया, घरों की छतों पर भी धुल की परत जम गई थी। आंधी के बाद बरसात शुरू हुई जिसके साथ बेर के आकार के ओले भी गिरे। लगभग दो घंटे तक तेज़ बरसात के साथ ओलावृष्टि होती रही। इस सबके बीच पेड़ बिजली के तारों पर गिरने से देर शाम तक बिजली आपूर्ति खंडित रही। 
हालाकि अचानक आई इस बारिश और ओलावृष्टि ने शहर के तापमान में गिरावट कराई और लोगों ने चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.