Published On : Sun, May 4th, 2014

घुग्गुस: पति पत्नी ने की आत्महत्या

Advertisement


घुग्गुस.

स्थानीय सुभाषनगर निवासी एक दम्पति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना आज शाम 7.30 बजे उजागर हुई. मृत व्यक्ति का नाम राजकुमार तगडम और सुषमा राजकुमार तगडम है. इसी वक्त उस मकान में 3 वर्षीय संकल्प बेहोशी के हालत में पाया गया.

सुभाषनगर स्थित वेकोलि कॉलोनी मायनर क्वार्टर नं 55 दो दिन से बंद अवस्था में था, आज शाम लगभाग 7 बजे उस क्वार्टर से दूर्गंध आना शुरू हुआ. इसकी जानकारी लोगो ने पुलिस को दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर क्वार्टर का मुआयना किया तब राजकुमार तगडम और उनकी पत्नी सुषमा फांसी पर लटके मृत अवस्था में पाए गए. इसी वक्त उनका नन्हामुना संकल्प बेहोशी की हालत में पाया गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करने के पश्चात राजकुमार और सुषमा के शवो को शव-विच्छेदन के लिए भेज दिया है.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस ने प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का मामला दर्ज कर खोजबीन आरम्भ कर दी है. इस घटना से परिसर में खलबली मची हुई है तथा तगडम दम्पति की हत्या या आत्महत्या इस पर चर्चा आम है.

suicide

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.