चार घायल, इलाज के लिए नागपुर भेजा
लौट रही पोलिंग पार्टी को बनाया शिकार

गुरुवार को मतदान ईवीएम मशीन बेस कैंप पर ला रहे एटापल्ली तहसील के गरदेवाड़ा पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला किया था। आज फिर शुक्रवार को दोपहर १ बजे के दौरान दामरंचा बेस कैंप से जिमलगट्टा की ओर जा रहे पोलिंग पार्टी को नक्सलियों ने निशाना बनाया। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ में सी – ६० का एक जवान शहीद हो गया। वहीं ५ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। शहीद जवान का नाम गिरिधर आत्राम(३०) बताया गया है। ज़ख़्मी जवानो को उपचार के लिए हेलोकॉप्टर की सहायता से नागपुर रेफर किया गया है।

गिरिधर आत्राम
गौरतलब है की लोकसभा चुनाव के अनुसार चुनाव के लिए गुरुवार १० अप्रैल को मतदान लिया गया। प्रशासन ने अहेरी तहसील के दामरंचा में बेस कैंप रखा गया था। शुक्रवार को दामरंचा बेस कैंप से पोलिंग पार्टी व एवीएम को एमएच २० डी – ८५४९ क्रमांक की बस में लेकर पुलिस जवान रोड पर सर्चिंग करते हुए जिमलगट्टा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान आशा गाँव के पास तोंदेलफाटा जंगल परिसर में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर हमला किया। इस हमले में नक्सलियों ने विस्फोट करने के बाद गोलीबारी भी की। नक्सलियों ने १५ प्रेशर बम लगाये थे जिसमे से एक बम का विस्फोट हुआ। लेकिन इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ। इसके तुरंत बाद नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। पुलिस जवान इस अचानक हुए हमले से विचलित हो गए, मगर बाद में संभले और नक्सलियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया. पुलिस व नक्सलियों के बीच करीब आधा घंटा मुठभेड़ चली. इस बीच, उसी परिसर में तैनात अन्य पुलिस जवानों की टुकड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं. पुलिस का बढ़ता दबाव देख नक्सली जंगल में भाग गए. बाद में पुलिस ने पोलिंग पार्टी को सुरक्षित कैंप पर पहुंचा दिया।
घायल जवानों के नाम रमेश पुंगाटी, संदीप कोडापे, मुरलीधर वेल्लादी, अमरदीप भुरसे, व प्रकाश चिकराम का समावेश है। घायल जवान खतरे से बाहर है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death







