Published On : Tue, Dec 20th, 2016

ग्राफिटी वॉल स्पर्धा में विजेताओं को सम्मानित किया महापौर दटके ने

Advertisement

dsc_3180

नागपुर: नागपुर महोत्सव के अंतिम दिन यशवंत स्टेडियम ग्राफिटी वॉल स्पर्धा के विजेताओं को महापौर प्रवीण दटके ने सम्मानित किया।१८ दिसम्बर को ली गई स्पर्धा के विजेताओं की घोषणा मनपायुक्त श्रावण हर्डीकर ने किया।महाविद्यालय समूह में प्रथम प्रियशी गुप्ता समूह,द्वितीय पुरस्कार अंकित बिथाले समूह,तृतीय पुरस्कार मोहम्मद अनस समूह को मिला।प्रोत्साहन पुरस्कार आयशा सिद्दीकी समूह और मयूरी वानकर समूह को दिया गया.

शौकिया कलाकार के समूह में प्रथम पुरस्कार वरुण तापड़िया समूह,द्वितीय पुरस्कार चिन्मय प्रधान समूह,तृतीय पुरस्कार अपर्णा राजवैध समूह को मिला।प्रोत्साहन पुरस्कार आकाश वाघमारे समूह और कृष्णा सिरुगुडी समूह को दिया गया.इस अवसर विशेष पुरस्कार संतोष वाशिमकर समूह को प्रदान किया गया.विभिन्न गट के प्रथम को १०००० रूपए,द्वितीय को ७५०० रूपए और तृतीय को ५००० रूपए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया.साथही प्रोत्साहन पुरस्कार के विजेताओं की श्रेणी में सभी को २५००-२५०० रूपए नगद पुरस्कार दिए गए. इस अवसर पर विधायक सुधाकर कोहळे,स्थाई समिति के अध्यक्ष सुधीर राऊत, शिक्षण समिति के सभापती गोपाल बोहरे, आयुक्त श्रावण हर्डीकर ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया. इतना ही नहीं उक्त अतिथियों के हस्ते स्कल्प्चर कैम्प में और स्क्रेप आर्ट हेतु भाग लेने वालों सभी १४ कलाकारों का सत्कार किया गया.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges