Published On : Mon, Jul 28th, 2014

गोरेगांव : बसपा का मतदाता जागृती अभियान प्रारंभ

Advertisement


गोरेगांव

BSP photo
बहुजन समाज पार्टी तिरोडा-गोरेगांव विधानसभा द्वारा जिला उपाध्यक्ष, धनंजय वैद्य के नेतृत्व में 26 जुलाई आरक्षण दिवस के अवसर पर ग्राम कुऱ्हाडी से ”बहुजन समाज मतदाता जागृती अभियान” प्रारंभ किया गया.

इसके तहत बसपा कार्यकर्ता 26, 27 एवं 28 जुलाई को सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर आरक्षण के संबंध में जारी अपील पत्र पहुंचा रहा है और मतदाताओं के उनके मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है तथा आरक्षण संबंधी जानकारी दे रहा है.

बसपा के इस जागृती अभियान में जिला उपाध्यक्ष धनंजय वैद्य, जिला प्रभारी रवि काकड़े, तालुका प्रभारी भीमराव साखरे, महेश ठवरे, संदीप डोंगरे, गौतम गणवीर, विधानसभा उपाध्यक्ष शशांक रामटेके, प्रफुल चौरे, सतीश धन्नालाल बड़ोले, हरेन्द्र टेभूर्णीकर, तंजराम गौधर्य, मिथुन राहुलकर, भवदासती मेश्राम, किशोर वालदे आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.