Published On : Mon, May 19th, 2014

गोंदिया : दलित किसान को जिंदा जलाया, कवलेवाड़ा में तनाव

Advertisement


नागपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग जारी

अजा-जनजा आयोग के अध्यक्ष थूल और मंत्री राउत पहुंचे कवलेवाड़ा  

गोंदिया

Pidit Sanjay

बौद्ध विहार की विवादास्पद भूमि को लेकर हुए विवाद के चलते संजय खोब्रागडे नामक एक दलित व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. 95 प्रतिशत तक जले संजय का नागपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. गोरेगांव तालुका के ग्राम कवलेवाडा की इस घटना में अब तक 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. इस घटना से गांव में तनाव है, जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. इस बीच, अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष सी. एल. थूल और राज्य के रोजगार गारंटी मंत्री नितिन राउत ने आज घटनास्थल का दौरा कर घटना का जायजा लिया है. दोनों ने संजय खोब्रागड़े के घर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. इससे पूर्व दोनों ने नागपुर में अस्पताल जाकर खोब्रागड़े का हालचाल जाना.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई की तड़के जब ग्राम कवलेवाडा में दलित किसान संजय खोब्रागडे (50) अपने घर के बरामदे में परिवार के सदस्यों के साथ सो रहा था तभी अचानक 6 लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाकर जान से मारने की कोशिश की। इस वारदात में वह बुरी तरह से जल गया. उसे पड़ोसियों ने गोंदिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार वह 95 प्रतिशत जल चुका है. उसे तत्काल नागपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल किया गया है. पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

Vivadit Jamin

पुलिस सूत्रों के अनुसार संदिग्ध आरोपियों में कवलेवाडा निवासी एवं भाजपा तहसील महामंत्री ऋषिपाल टेंबरे के अलावा उनकी पत्नी और गांव की सरपंच माधुरी टेंबरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तालुकाध्यक्ष प्रकाश रहांगडाले, भाऊलाल हरिणखेडे, पुनाजी ठाकरे, हेमंत ठाकरे का समावेश है. पीड़ित के बयान के आधार पर गंगाझरी पुलिस ने सभी 6 संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 143 ,147,148 ,149 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही एट्रोसिटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं.

Police bandobast

घटना की निंदा चौतरफा
कवलेवाड़ा में दलित व्यक्ति को जिंदा जलाने की चौतरफा निंदा हो रही है. महाराष्ट्र प्रदेश कमेटी के सदस्य इंजि. रत्नदीप दहिवले, समता सैनिक दल के जिला प्रमुख बोधानंद गुरुजी ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि मामले की जांच सीआईडी के सुपुर्द की जाए.

Nitin Raut 2
Nitin Raut 1

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.