Published On : Fri, Feb 21st, 2014

गोटाबोड़ी – जि. प. सद्स्य राजेश चांदेवार के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisement

 

गोटाबोड़ी- जि. प. क्षेत्र  के सदस्य राजेश चांदेवार द्वारा पंचायत समिती कर्मचारी देवरी के कर्मिओ को गाली गलौच करने के मामले को लेकर आज गोंदिया जिले की सभी ८ तहसीलो ने कलम बंद कि शुरुवात की गई। इस दरम्यान आज पंचायत समिती परिषद में कर्मियों के संघठन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया था। इसके पश्च्यात देवरी के स्वास्थ विभाग के विस्तार अधिकारी एम.पी. नंदागवली द्वारा कर्मियों के माध्यम एवम मार – पीट करने की धमकी देने के संबध में देवरी पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजेश चांदेवार के खिलाफ धारा २९४ ,५०४,५०६ तथा १८६ के तहत मामला पंजी बद्ध किया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दि. १८ फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे के दौरान राजेश चांदेवार ने पंचायत समिती में आकर सभी विभागो के कर्मियों के कार्यालय के बाहर खदेडा। कर्मियों को बाहर लाकर लगभग १ घंटे तक कतार में खड़े कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। तथा कामचोर कर्मियों को कार्यलय में जिंदा जलाने की बात कही। इसके पश्च्यात कर्मियों ने घटना की जानकारी वरिष्टों को देने पर आज से पुरे जिले में कलम बंद आंदोलन की शुरुवात की गयी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.