Published On : Sat, Jul 11th, 2015

गोंदिया : 35 हजार रिश्वत लेते तहसीलदार पकड़ाया

Advertisement
तहसीलदार निवृत्ती जगनजी उईके

तहसीलदार निवृत्ती जगनजी उईके

गोंदिया
गोंदिया के तहसील कार्यालय के तहसीलदार निवृत्ती जगनजी उईके (50) को कल रिश्वत लेते एसीबी ने गिरफ्तार किया। उक्त कार्रवाई कल 10 जुलाई को की गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता एक कंट्रक्शन कंपनी में सुपरव्हायजर पद पर है. इस कंपनी का जेसीबी और टिप्पर तहसीलदार ने अवैध पहाडी मलबा खोदने और बिना अनुमती के कारण जप्त किये थे. इन वाहनों कों छुडाने के लिए निवृत्ती उईके ने शिकायतकर्ता से पहले 1 लाख की मांग की. लेकिन आखिर 40,000 रूपये में बात तय हुई. जिसकी शिकायत एसीबी में कर दी.

शिकायत के आधार पर एसीबी ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार निवृत्ती उईके ने रिश्वत की 35,000 रु. रकम योगेश मोतीराम भोायर (39), क्लर्क तहसील कार्यालय, सालेकसा के हांतो स्वीकार की. जिससे तुरंत उईके और भोयर को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी के खिलाफ रिश्वत प्रबंधक कानून 1988 तहत मामला दर्ज किया गया।

योगेश मोतीराम भोयर क्लर्क

योगेश मोतीराम भोयर क्लर्क

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजीव जैन नागपुर के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक दिनकर ठोसरे, पुलिस निरीक्षक प्रमोद घोंगे, पु.हवा.गोपाल गिर्हेपुंजे, योगेश उइके, दिगांबर जाधव, मोहन शेंडे, रंजीत बिसेन आदि एसीबी टीम ने की.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.