Published On : Fri, May 30th, 2014

गोंदिया : ५ लाख दहेज हेतु विवाहिता प्रताडि़त

Advertisement


8 दहेजलोभियों पर अपराध दर्ज

गोंदिया

5 लाख रूपये दहेज हेतु प्रताडि़त करनेवाले 8 दहेज लोभियों के खिलाफ फिर्यादी सौ. भुनेश्वरी राजेंद्र राखडे उम्र (33) ने मामला दर्ज करवाया है. शिकायत के आधार पर 8 दहेज लोभियों के खिलाफ अर्जुनी मोरगांव थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुनी मोरगांव थानांतर्गत आनेवाले ग्राम दूर चन्ना बाक्टी में घटना 2007 से लेकर 2008 के दौरान घटित हुूई. फिर्यादी विवाहिता के ससुराल के बिठोबा राखडे, सौ. दुर्गा बिठोबा राखडे, बिठोबा शिवराम राखडे, आस्तिक बिठोबा राखडे ने आपसी में सांठगांठ कर विवाहिता से कहा तू पढ़ी-लिखी है तेरी नौकरी के लिये तू अपने मायके से 5 लाख रूपये लेकर आ एैसा बोलकर उसे शारीरिक व मानसिक यातनायें देकर तंग किया गया. आरोपी वसंत मेंढे, यशवंत भंडारकर, हेमंत ब्राहणकर ने फिर्यादी के पति को तूने कैसी लडक़ी से शादी की है? तू इसके साथ कैसे रहेंगा? तू इसे छोड दे तेरा ब्याह दुसरी लडक़ी से रचा देंगे एैसा कहकर भडक़ाते रहे. बरहाल विवाहिता की शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिया गया है. समाचार लिखे जाने तक सभीआरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताये जा रहे है. आगे की जांच पुलिस हवलदार तिरपुडे व अर्जुनी मोरगांव पुलिस द्वारा की जा रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.