Published On : Fri, Jun 20th, 2014

गोंदिया : सडक़ हादसे में दुपहिया चालक की मौत

Advertisement


गोंदिया

गोरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम हिरडामाली पेट्रोल पंप के समीप दुपहिया मोटर सायकल क्रमांक एम.एच. 32/ ई-419 के चालक की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई.

सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून की सुबह 9 बजे से 9.30 बजे के दौरान दुपहिया का आरोपी चालक राजेश चिलबुलदास राहुळकर लापरवाही पूर्वक वाहन तेज गति से चला रहा था. इसी दौरान हिरडामाली पेट्रोल पंप के समीप उसका वाहन अनियंत्रित होकर तेज गति से फिसल गया. सिर पर गंभीर चोट आने से चालक की मौत हो गई. फिर्यादी रतेश धनलाल बडगे उम्र (50) की शिकायत के आधार पर गोरेगांव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच पुलिस हवलदार वरखडे व गोरगांव पुलिस कर रही है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.