Published On : Mon, Apr 28th, 2014

गोंदिया : शादी का झांसा देकर बलात्कार का शिकार बनाया

Advertisement


बलात्कार का शिकार बनाने वाला युवक गिरफ्तार

गोंदिया

तिरोड़ा तहसील थानांतर्गत आनेवाले ग्राम गोंडमोहाड़ी में शादी का झांसा देकर बलात्कार किये जाने की घटना 27 अप्रैल को सामने आई. शादी का झांसा देकर निरंत बलात्कार का शिकार बनाने वाले आरोपी मोरेश्वर हेमराज रहांगडाले उम्र (23 निवासी गोंडमोहाड़ी) के खिलाफ तिरोड़ा थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अक्टुंबर 2011 में आरोपी खुद 20 वर्षीय युवती के घर में जाकर उसे अकेला देख तथा सुनेपन का लाभ लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये ही वहीं शादी का लालच देकर मामले को कुछ दिनों तक दबाने की कोशिश की. इस बारे में किसी को बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी आरोपी ने दे डाली. अपना भविष्य खराब होता देख स्वंय कोतवाली थाना पहुंचकर फिर्यादी युवती ने आरोपी के खिलाफ अखिरकार थाने में मामला दर्ज करवाया. मामले की आगे की जांच पड़ताल उपनिरिक्षक कोकडे कर रहे है.

Representational News

Representational News

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.