दगाबाज प्रेमी बौर उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज
गोंदिया
शादी का झांसा देकर एक 30 वर्षीय युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है. रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले बिसेन पेट्रोल पंप के समीप रहने वाली युवती ने दगाबाज प्रेमी तथा उसके परिजनों के खिलाफ रामनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने हावश का शिकार बनाने वाले दगाबाज प्रेमी अविनाश प्रभाकरराव भांदवकर उम्र (32), शोभा प्रभाकरराव भांदवरकर, नेहा अविनाश भांदवरकर तथा विजय बावनकर सभी आरोपी निवासी (सुर्याटोला) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है.
सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार 2002 से लेकर 2014 तक आरोपी शोभा युवती को शादी का झांसा देकर उसे निरंतर हावश का शिकार बनाता रहा. आरोपी शोभा भांदवकर व विजय शिणकर आपसी में सांठगांठ कर युवती को इस बात का विश्वास देता रहे कि शादी रचायेगा शादी की बात सुनकर युवती आरोपी की बात पर आ गई और बलात्कार का शिकार हुई. इस बात की जानकारी आरोपी के परिजनों को भी थी लेकिन उसके बावजुद उसके घर वाले आरोपी का साथ देकर तथा युवती को बहला फुसलाकर करीब 12 साल तक मामले को दबाकर रखा. इसी संदर्भ को लेकर युवती के साथ आरोपी शोभा भांदवकर व विजय शिवणकर ने गालीगलौच मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दे डाली. प्यार में धोखा खाई युवती ने अखिरकार थाने की शरण ली तथा आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. समाचार लिखे जाने तक सभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताये जा रहे है. मामले की आगे की जांच पड़ताल पुलिस निरिक्षक प्रताप दराडे कर रहे है.

Representational Pic
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate







