Published On : Thu, Jun 12th, 2014

गोंदिया : विवाहिता का विनयभंग

Advertisement


गोंदिया

जिले में महिलाओं के साथ बलात्कार तथा छेड़छाड़ के मामले रूकने का नाम नही ले रहे है. आये दिनों महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार के मामले अखबारों के सुर्खियों में बने रहते है. आरोपीयों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे बिना कुछ सोचे समझे विनयभंग जैसी वारदात को अंजाम दे रहे है.

गंगाझरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम कवलेवाड़ा में बाथरूम में कपड़े बदल रही विवाहिता का विनयभंग किया गया. शिकायत के आधार पर ग्राम के ही आरोपी नरेंद्र सदाशिव गजभिये के खिलाफ गंगाझरी थाने में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 जून सोमवार 4 बजे के दौरान फिर्यादी विवाहिता यह खुली छत के बाथरूम में कपड़े बदल रही थी. इसी दौरान आरोपी ने उसे देखते हुये इशारा किया यहां आ एैसा बोलते हुये ग्राम के ही आरोपी ने विवाहिता का विनयभंग किया. जब इस बारे में फिर्यादी ने आरोपी को हडक़ाया तो आरोपी ने उसे आगे देख लेने की धमकी दे डाली. आगे की जांच पड़ताल पुलिस हवलदार अंबुले कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.