Published On : Wed, May 28th, 2014

गोंदिया : विद्युत दफ्तर में तोडफ़ोड़, मामला दर्ज

Advertisement


रविंद्र लारोकर पर मामला दर्ज

गोंदिया

मंगलवार 27 मई की शाम स्वंय कोतवाली थाना पहुंचकर क पनी कार्यालय मेन मार्केट कनिष्ठ अभियंता फिर्यादी सुधीर जनार्दन माहुले ने गणेशनगर स्थित विद्युत कार्यालय में तोडफ़ोड़ किये जाने का मामला दर्ज करवाया है. शिकायत के आधार पर आरोपी शिवम गि ट संचालक रविंद्र लारोकर निवासी गणेशनगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है.

सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी की इंदिरागांधी स्टेडियम मार्केट में गिफ्ट सेंटर की दुकान है. घटना 27 मई के दोपहर 1 बजे विद्युत वितरण केंद्र के गणेशनगर कार्यालय में आ धमका तथा फोन डियुटी में तैनात विद्युत कर्मचारी को मेरी शिकायत क्यों की? एैसा बोलकर अश्लील शब्दों में गालीगलौच करने लगा. इतना ही नही आरोपी ने गुस्से में टेबल पर रखा टेलीफोल पटक दिया. तथा अन्य सामानों को फेंक नुकसान किया. समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताया जा रहा है. आगे की जांच शहर थाना प्रभारी अविनाश काड़दाते द्वारा की जा रही है.

File Pic

File Pic

 

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.