Published On : Sat, Jul 12th, 2014

गोंदिया : रिश्वतखोर सिपाही गिरफ्तार

Advertisement


गोंदिया

21 जून को गुप्तचर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये शराब तस्करी के मामले में बलमाटोला निवासी मनीष सेवईकर की बाईक जब्त की तथा उसकी बहन के खिलाफी शराब बिक्री का मामला दवनीवाड़ा थाने में दर्ज किया गया. अवैध शराब से जुड़े इस मामले में दवनीवाड़ा थाने 26 वर्षीय आरोपी पुलिसकर्मी महिपाल-सिंह भुवनसिंह सोलंकी ने 10 हजार रूपये की रिश्वत की मांग करते सेट करने में लग गया किन्तु घूसखोर पुलिसकर्मी के खिलाफ फिर्यादी एन्टी करप्शन ब्युरो (गोंदिया) के पुलिस अधिक्षक दफ्तर में पहुंच शिकायत दर्ज करवाई. जिसके पश्चात पुलिस अधीक्षक वसंत क्षिरगाते के मार्गदर्शन में पुलिस उपअधीक्षक दिनकर आसाराम ठोसरे (45) रिश्वतखोर सिपाही को पकडऩे के उद्देश्य से ट्रैप लगाकर बुधवार 9 जुलाई के सुबह 11 बजे उसे हिरासत में लिया. घुसखोर सिपाही महिपालसिंह सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.