Published On : Thu, Jun 12th, 2014

गोंदिया : मारूति बाईक से जा भिडी; दंपत्ति घायल, चालक फरार


गोंदिया

सालेकसा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम साखरी टोला के कवड़ी चौक में मारूति चालक की लापरवाही के चलते बाईक सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.

पुलिस सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मारूति क्रमांक सी.जी. 07 / एम.ए. 3367 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन तेज गति से चलाते हुये मोटर सायक क्रमांक एम.एच./ आर. 6701 को जोरदार टक्कर मारी दी. इस सडक़ हादसे में मोटर सायकल सवार दंपत्ति विजय काशीराम उके तथा उसकी पत्नी पुष्पा विजय उके गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के पश्चात उन्हें घायल अवस्था में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया गया कि दंपत्ति अपने गांव से बापूटोला जा रहे थे. इसी दौरान साखरीटोला कवड़ी चौक में यह घटना घटित हुई. बरहाल इस संदर्भ में फिर्यादी दिनेश शुक्ला की रिर्पोर्ट पर फरार मारूती चालक के खिलाफ सालेकसा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. समाचार लिखे जाने तक आरोपी चालक पुलिस पकड़ से बाहर है. मामले की आगे की जांच पड़ताल सालेकसा पुलिस द्वारा की जा रही है.

Gold Rate
May 22- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 160,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,71,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement