Published On : Thu, Sep 4th, 2014

गोंदिया : मानवाधिकार संघठन की डेंगू, मलेरिया के रोकथाम की अपील

Advertisement


JCI appeal
गोंदिया 

अखिल भारतीय मानवाधिकार संघटन के पदाधिकारी अनिल डोंगरवार, आदेश शर्मा, धर्मिष्ठा सेंगर, आशा नागपुरे, अर्चना नंदाघले, अजय अग्रवाल, श्रद्धा अग्रवाल ने नगर परिषद अध्यक्ष कशिश जैस्वाल से मिलकर गोंदिया तथा आसपास के गांवो में व्यापक रूप से फ़ैल रही महामारियों डेंगू, मलेरिया जो जानलेवा है और मच्छरों द्वारा फैलती है, इनकी रोकथाम हेतु उचित कार्यवाही तुरंत करने की अपील की. मानवाधिकार संघठन के पदाधिकारियों ने मलेरिया हिवताप अधिकारी डॉ. सलिल पाटिल से मिलकर डेंगू, मलेरिया के लक्षण और इसकी रोकथाम के उपायो की जानकारी ली.

नगर परिषद अध्यक्ष तथा हिवताप अधिकारी दोनों ने मानवाधिकार संघठन के साथ मिलकर रोकथाम के लिये गांवो में ग्रामसभा लेकर सभी को इन बीमारियों के विषय में जानकारी देंने का कार्यक्रम, साथ ही गोंदिया शहर में उचित मात्रा में दवा का छिड़काव और मच्छर की उत्पत्ती को रोकने के उपायों की जानकारी लोगों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.