Published On : Fri, Jun 27th, 2014

गोंदिया : मजदुरी के पैसे मांगने पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला

Advertisement


गोंदिया

मजदुरी के पैसे मांगने पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला किये जाने की घटना ग्राम सुकडी डाकराम में घटित हुई. इस प्रकरण में तीना लोगो के खिलाफ तिरोड़ा थाने में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फिर्यादी प्रेमकुमार सिंहाराम दखने उम्र (24 निवासी सुकडी) यह ग्राम निवासी आरोपी पुरषोत्तम अशोक बावनथडे के पास अपनी मजदुरी के पैसे मांगने गया था. इसी दौरान आरोपी अशोक बावनथडे, सौ. चंद्रकला अशोक बावनथडे ने आपसी में सांठगांठ कर फिर्यादी के साथ गालीगलौच की तथा आरोपी पुरूषोत्तम ने बात विवाद के दौरान गुस्से में आकर प्रेमकुमार के दांये हाथ, पैर पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर बताये जा रहे है. आगे की जांच पुलिस हवलदार वानखेड़े कर रहे है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.