गोंदिया
आमगांव थानांतर्गत आनेवाले ग्राम सितेपार में 22 मई व 23 मई की अर्धरात्री के किन्ही अज्ञात चोरो ने किराना दुकान को अपना निशाना बनाकर वहां से सवा 2 लाख का माल लेकर फरार हो गये. फिर्यादी सुनिल दादुजी बिसेन उम्र (50) की शिकायज के आधार पर अज्ञात चोरो के खिलाफ आमगांव थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.
सेंधमारी की घटित घटना के संदर्भ में सुत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान का ताला तोड़ उसमें मौजुद नगदी 50 हजार की राशि, 100 नग साड़ी, 25 हजार पातड, 50 नग पैंट पीस, 75 नग शर्ट पीस, 15 नग धोती, 30 नग वायल, 30 हजार रूपये के रेडिमेड कपड़े तथा उसी प्रकार भीतर प्रवेश कर आमलामरी में रखा स्वर्ण नेकलेस, सोने के झुमके, मंगल सुत्र, चांदी के पायल, सोने की मणी एैसा कुल मिलाकर अज्ञात चोरो ने कुल सवा 2 लाख के माल पर हाथ साफ कर घटनास्थल से फरार हो गये. शिकायत के आधार पर आमगांव थाने में अज्ञाताकें के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात चोरो की तलाश थाना प्रभारी बी.डी. मड़ावी व आमगांव पुलिस द्वारा की जा रही है.
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate
कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime
GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...
मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews
शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...
विकास ठाकरे का 5 करोड़ मानहानि दावा; मार्मिक के लेख पर ठाकरे...








