गोंदिया
आमगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले ग्राम मोहगांव में 35 वर्षीय विवाहिता लीना सुनिल मसराम की शिकायत के आधार पर आरोपी सुनिल शालिकराम मसराम (35), लक्ष्मी शालिकराम मसराम (55), शालिकराम मसराम (59) नागपुर निवासी के खिलाफ 2 जुलाई को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपीयों ने मिलकर विवाहिता को अपने मायके से 50 हजार रूपये के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया. इतना ही नही मांग पुरी ना करने पर विवाहिता के पेट में पल रहे बच्चे को भी मारने का प्रयास करते रहे. इन सारी तकलीफों से निजात पाने के लिए आखिरकार फिर्यादी लीना सुनिल मसराम को थाने की शरण लेनी पडी. पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस प्रकारण की आगे की जांच पुलिस हवलदार पुरी कर रहे है.

Representational Pic
₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds
खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...
नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...
पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...
बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...
पाचपावली में नाबालिग समेत महिला से छेड़छाड़ की दो घटनाएं #NagpurNews #crime...




